लायंस क्लब ने किया 251 परिवारों में हैप्पी दीपावली किट का वितरण -समाजसेवी स्वर्गीय मांगूबाई गंगारामजी परमार की स्मृति में हुआ वितरण

0

तन्मय चतुर्वेदी @मालवा लाइव

पेटलावद। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गरीब परिवारों को हैप्पी दीपावली किट का वितरण किया गया।

समाजसेवी गंगाराम जी परमार की पत्नी स्वर्गीय मांगूबाई गंगारामजी परमार की स्मृति में लायंस क्लब प्रतिवर्ष हैप्पी दीपावली किट का वितरण करता है। क्लब ने कुल 251 हैप्पी दीपावली किट का वितरण जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर किया।दीपावली किट वितरण की शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश गामड़, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा मंडल महामंत्री संजय कहार ने लायंस डे केयर सेंटर पर आयोजित सादे समारोह में की। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन प्रबोध मोदी ने इस अवसर पर कहा ऐसे परिवार के बच्चे जो दूसरों को मिठाई खाते हुए देखते हैं, पटाखे चलाते हुए देखते हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम नही है ऐसे परिवारों में खुशियां बांटने का कार्य लायंस क्लब कर रहा है। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष निलेशचंद्रसिंह कुशवाह ने कहा लायंस क्लब ने हैप्पी दीपावली किट को प्रतिवर्ष की जाने वाली स्थाई एक्टिविटी में शामिल किया है। जरूरतमंद परिवारों में पहुंची कीट के बाद उनके चेहरे पर आई मुस्कान से लायंस क्लब अभिभूत है। हैप्पी किट में क्लब ने मिठाई के रूप में रसगुल्ले, नमकीन, फुलझड़ी, पटाखे, टॉफी, माचिस, दीपावली के दीए आदि सामग्री दी है। इस वर्ष हैप्पी किट वितरण में लायन अनिल धारीवाल जावरा रीजन चेयरपर्सन ने भी क्लब को अपनी ओर से 41 कीट भेट की है। इस अवसर पर सचिव निलेश भट्ट, कोषाध्यक्ष यश रामावत, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मनोज जानी, अनुराग गौड़, विकास चौहान, तन्मय चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद थे। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)