गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की चाँक चोबंद व्यवस्था,अवैध शराब पर की कार्यवाही

0



रफीक कुरैशी ।अलीराजपुर

आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती गुजरात राज्य के जिला छोटाउदयपुर एवं दाहोद में दिनांक 05 दिसम्बर को होनें वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अलीराजपुर पुलिस विगत 02 माह पूर्व से ही संपूर्ण तैयारियों के साथ सीमावर्ती क्षैत्रों में लगातार निगाह रखकर सामाजिक तत्वों पर कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में थाना आजाद नगर क्षेत्र्रांगत अवैध शराब के विरूद्ध बडी कार्यवाही करने मे सफलता मिली है। थाना आजाद नगर पुलिस को ग्राम अमनकुंआ झौतराडा फलिया मे बडी मात्रा मे अवैधरूप से शराब घर में संगृहित रखे होनें की सूचना मुखबीर से मिली थी।  जिस पर आजाद नगर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक एसआर जमरा के नेतृत्व में अवैध शराब की धरपकड हेतु तत्परता से अपनी टीम तैयार की गई। मुखबीर द्वारा बताये स्थान से शराब को अन्यत्र न जानें पाये इस हेतु सभी रास्तों पर लगनें वाले पाइण्टों को भी मुश्तैद कर दिया गया। पश्चात पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गए ग्राम अमनकुआ झौतराडा फलिया दलसिंह पिता रकसिंह के यहां दबिश दि गई। जहां पाया गया कि दलसिंह के मकान में बडी मात्रा मे 38 पेटी रॉयल स्पेशल न्यू व्हिस्की की पेटीयॉं एवं 51 पेटी माउण्टस बीयर की अवैधरूप से संगृहित कर रखी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त 89 पेटी शराब 940 बल्क लीटर कीमती 3,20,040रू0 की आरोपी दलसिंह को गिरफ्तार कर जप्त की गई तथा आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद नगर में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 429ध्2022धारा- 34(2),36 आबकारी एक्ट का दर्ज कर, जांच मे लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आजाद नगर निरीक्षक एसआर जमरा, उनि कमलसिंह नायक, उनि जयराम वसुनिया, सउनि फारूख,आर जैराम, आर भारत, आर आनंद एवं टीम द्वारा की गई है। पुलिस अधीक्षक सिंह ने कार्यवाही के लिए पूरी टीम को बधाई दी एवं विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरस्कृत करनें की घोषणा भी की है। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि गुजरात राज्य के सीमावर्ती जिला छोटा उदयपुर एवं दाहोद मे होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुवे जिले में असामाजिक तत्वों एवं गतिविधियों पर सूक्ष्मणता से निगाह रखी जा रही है। उक्त जानकारी उनि-रमेश मौर्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दि गई है।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)