टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुम्बई से आए स्टूडेंट का सेवाभारती के कृष्णा ने किया सम्मान

0





पेटलावद। 5 दिन तक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जंगल और पहाड़ों में रहकर समाज किस प्रकार अपना जीवन जीता है एवं शासन की योजना यहां तक किस प्रकार से पहुंचती हैं, कितने एनजीओ कार्य कर रहे हैं एवं यहां का समाज अपना व्यक्तिगत जीवन केसे जीते हैं आदि अनेक प्रकार का रिसर्च किया।

यह कार्य टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुबंई से पधारे छात्रों ने किया। पेटलावद आगमन और विदाई समारोह में सेवा भारती के सभी कार्यकर्ताओं ने मुंबई से पधारे विद्यार्थीयों को सम्मान पूर्वक सम्मान करते हुए श्रीफल और गमछे देखकर विदाई दी। सेवा भारती के कार्यकर्ता कृष्णा जाधव ने सम्मान किया।

जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी से मिलकर कार्यकर्ताओं ने पेटलावद क्षेत्र में चलने वाले शासकीय कार्य का अनुभव लिया।आशा कार्यकर्ताओं से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से शासन द्वारा बनने जा रही सीएम राईस स्कूल का भी अनुभव लिया। सभी शासकीय विभाग में जाकर वहां पर होने वाले कार्य को जाना। जन अभियान परिषद से प्रवीण पंवार ने जन अभियान की जानकारी उपलब्ध करवाई एवं अनेक प्रकार से चलने वाले सेवा भारती के कार्यों का अवलोकन किया। जिसमें सेवा भारती के द्वारा दिए जाने वाले लगातार प्रशिक्षण का अनुभव ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लिया।

अनेक प्रकार से रिसर्च कर 10 दिन का अनुभव लेने हेतु झाबुआ और अलीराजपुर क्षेत्र से लौटकर मुंबई में जाकर अपना अनुभव शेयर करेंग।े प्रियंक जैन (ग्वालियर), पियूष तिवारी (अयोध्या), आदित्य गोवा (उज्जैन), सम्यक जैन (दिल्ली), हेमांशसिंह (दिल्ली) जिसमें सेवा भारती योजना प्रमुख अमृत भाभर पुर्ण  समय साथ रहे।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)