जितेश विश्वकर्मा बने पत्रकार संघ के अध्यक्ष

0


मालवा LiVE।डेस्क

पेटलावद। जिला पत्रकार संघ झाबुआ की इकाई पेटलावद नगर पत्रकार संघ का निर्वाचन तहसील पत्रकार संघ कार्यालय पेटलावद में संपन्न हुआ। निर्वाचन लोकतांत्रिक पद्धति से किया गया।

 जिसमें पत्रकार जितेश विश्वकर्मा को पत्रकार संघ का पेटलावद का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय भटेवरा विशेष रुप से मौजूद थे। जिला पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया जिले भर में जिला पत्रकार संघ की इकाइयों का नवीन गठन किया जा रहा है जिसके तहत निर्वाचन प्रक्रिया की जा रही है।

इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के समय वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मुथा,मनोज जानी, विरेंद्र भट्ट,मनोहर डोडिया, राकेश गहलोत,मुकेश सिसोदिया, मोहन पडियार, लोकु परिहार, साबिर मंसूरी, सुरेश मुलेवा, सुनील खोड़े, नीलेश सोनी, राकेश गहलोत, शान ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, हरीश राठौड़, गोपाल राठौड़, ओमप्रकाश मालवीय, दिलीप मालवीय, प्रकाश पड़ियार, तन्मय चतुर्वेदी, चंदू राठौड़, संजय वैरागी, सलमान शेख, सत्तू ठाकुर, सुनील सोलंकी, मनोज गहलोत, नरेश भटेवरा, उत्सव सोनी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)