राणापुर(ललित जैन)
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार 3 नवंबर 2022 को नगर परिषद राणापुर द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो नप अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने हरि झंडी दिखाकर कार्यालय नगर परिषद से प्रारंभ की रैली एमजी रोड सी एस आज़ाद मार्ग होते हुए पुलिस थाने होकर सुभाष मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर जाकर समापन हुई जहां अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह जी सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया, उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़, वरिष्ठ नेता छगनलाल जी प्रजापत दिलीपजी नलवाया, सीएमओ,कमलेश गोले,पार्षद गण धन्नालाल गहलोत, भावना गाहरी,वर्षा पांचाल,कन्हयालाल प्रजापत,रौनक सोनी,लोकेन्द्रसिंह परिहार,रीना सकलेचा,नितिन राठौड़,सुरेश वागुल,गायत्री राठौड़ ,दिलीप डामोर,कमला सोलंकी,एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं सफाई मित्रों विनोद राजू ,प्रकाश मांगिया, मुकेश मांगिया, का सम्मान किया गया तत्पश्चात समस्त जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक गण जोबट नाका स्थित चाचा नेहरू पार्क पर पौधारोपण किया गया एवं तत्पश्चात काली नदी के किनारे स्थित शंकर मंदिर पर श्रमदान कर साफ सफाई की गई,इस अवसर पर संचित कटारिया,मनीष छिपानी,राजू पंड्या,आशीष सोनी,मनीष सकलेचा,राहुल,योगी ठेकेदार,धर्मेंद्र गाहरी,दोस्त मोहम्मद,बाबूजी,मांगीलाल जी दुर्गेश्वर,सुरेश पंचाल, रितेश राठौड़,पूर्व उपाध्यक्ष नीलेश हरसोला,राजू सोलंकी,नटवर गहलोत,जितेंद्र राठौड़,नप के कर्मचारीगण,उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार स्वच्छता प्रभारी उपयंत्री अर्पित हटिला ने माना।

