अटलजी के ओजस्वी विचार हम सबके लिए भारत के नवनिर्माण के लिए प्रेरणा: कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी

0


प्रवीण बसेर। 
 घुघरी। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घुघरी मुख्य चौराहे पर उनके चित्र पर पुष्पांजिल देकर याद किया व इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
 जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी कहा कि अटल जी आज़ादी के पहले अंग्रेजों से लड़ते हुए और बाद में आज़ादी के बाद आपातकाल में भी जेल गए। लेकिन जेल जाने और कई तरह की यातनाओं के सहने के बाद भी उन्होंने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। उनके ओजस्वी विचार हम सबके लिए भारत के नवनिर्माण के लिए प्रेरणा का प्रकाश पुंज रहेंगे। भारत रत्न के चरणों में कोटिश: प्रणाम! इस अवसर पर बुथ प्रभारी हनुमान सिंह गंगाखेड़ी, रमेश चंद पोरवाल, गोवर्धन मालीवाड़ ,विजय सिंह राठौर, रमेश मालीवाड मोहन मालीवाड आदि कार्यकर्ता की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)