अन्य बैंकों से अधिक ब्याज का ग्राहक लेवे लाभ

0


-जिला सहकारी बैंक शाखा पेटलावद का गरिमामयी आयोजन



पेटलावद। 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के द्वारा 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक बचत पखवाड़ा क्रार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमे संस्था के वरिष्ठ ग्राहकों का सम्मान किया जा रहा है।

बैंक ने आयोजित किया समारोह-

इसी क्रम में बैंक के झंडा बाजार शाखा के द्वारा महाप्रबंधक आरएस वसुनिया के मार्गदर्शन में मंगलवार को एक गरिमामयी आयोजन करते हुए बैंक शाखा के वरिष्ठ खाता धारकों को स्मानित किया गया।

बैंक प्रबंधक देवीसिंह कलमे सहित बैंक कर्मचारी महेंद्रसिंह चौहान , ब्रजमोहन शर्मा, कमलेश ओझा, भूपेंद्र काछोटियां, अरविंद गणावा, जयेन्द्रसिंह राव, खुमानसिंह खपेड, हरसिह डामोर, राहुल परमार, अब्दुल अजीज ,जीवन गहलोत ओर सम्पूर्ण बैंक स्टॉफ ने वरिष्ठ ग्राहकों को पुष्पहार शाल ,श्रीफल भेंटकर स्मानित किया।

अधिक ब्याज का लेवे लाभ-

 कार्यक्रम शाखा प्रबंधक देवीसिंह कलमे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सहकारी  बैंक ने ग्राहकों को अन्य बैंक की तुलना में बचत ओर एफडीआर पर अधिक ब्याज दिया जा रहा है और सभी ग्राहकों को बैंक की इस अधिक ब्याज योजना का लाभ लेना चाहिये।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)