आज होगी मां अहिल्यादेवी व्याख्यानमाला समिति की प्रथम व्याख्यानमाला

0

 


पेटलावद। वीरेंद्र भट्ट

मां अहिल्यादेवी व्याख्यानमाला समिति की प्रथम व्याख्यानमाला आज दिनांक 22 जनवरी 2023 को शाम 7.30 बजे उदय गार्डन में संपन्न होगी। 

जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रखर वक्र्ता और ह्रदय रोग विशेषज्ञ  जिन्होंने आज तक 100 से अधिक व्याख्यानमालाओं में अपना उद्बोधन दिया है। जो की इंदौर से डाॅ. मुकेश जी मोढ,प्रांत संपर्क प्रमुख मालवा प्रांत रहेगे। जिनके द्वारा भारतीय संस्कृति का विश्व में संचार विषय पर अपना वक्तव्य दिया जाएगा।

आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने संपूर्ण तैयारियां कर ली है। आयोजन नगर के इतिहास में एक नया प्रयोग हो कर नगर के प्रबुद्वजनों के बीच एक अच्छे विमर्श को पहुंचाएगा। समिति के द्वारा विशेष तैयारियां की गई है। तथा विशेष रूप से समय का प्रबंधन करते हुए सभी आमंत्रित श्रोताओं से समय पर आने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)