विद्यालय में खेल प्रतियोगिताए विद्यार्थियों के बीच समरसता का भाव जगाती है:आर्य

0


- मप्र शासन खादी ग्राम उद्योग के पूर्व अध्यक्ष सुरेश आर्य के एमराल्ड विद्यालय के खेल महोत्सव "रुद्र" के शुभारंभ अवसर पर कहा

पेटलावद।

शिक्षक हमेशा ही बच्चों के लिए आदर्श होते हैं। शिक्षक का बताया हुआ ज्ञान बच्चों के लिए सर्वोपरि होता है। शिक्षा के साथ जीवन में खेल का स्थान भी बड़ा महत्वपूर्ण है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खेलों को बढ़ावा दिया है।  इस प्रकार के आयोजन समरसता को बढ़ावा देते हैं।

यह बातें मध्यप्रदेश खादी ग्राम उद्योग के पूर्व अध्यक्ष सुरेश आर्य ने कही। आप पेटलावद के एमराल्ड जूनियर कॉलेज हायर सेकेंडरी स्कूल के दूसरे खेल महोत्सव "रुद्र" में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। श्री आर्य ने कहा नैतिकता के साथ शिक्षा का भी बड़ा महत्व है, शरीर हर दृष्टि में सामर्थ्य मान होना चाहिए, इसमें खेलों का भी बड़ा योगदान है। विशेष अतिथि के रूप में मौजूद नगर पुलिस निरीक्षक राजूसिंह बघेल ने कहा पढ़ाई के साथ जीवन में खेलों का भी अपना महत्व है, खेल से जिस प्रकार शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी अपना कैरियर सुरक्षित करता है उसी प्रकार खेल से भी विद्यार्थी अपने आप को ऊंचाइयों की ओर ले जा सकता है।

आरएसएस के जिला कार्यवाह आकाश चौहान ने कहां बच्चों का अनुशासन ओर खेलों के प्रति समभाव को देखकर यह लगता है कि निश्चित ही यहां का खिलाड़ी एक दिन पेटलावद के साथ जिला मध्य प्रदेश व देश का नाम खेल में रोशन करेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी ने कहा एमराल्ड विद्यालय पढ़ाई के साथ बच्चों के सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों की ओर भी ध्यान दे रहा है, यह निश्चित है पालकों के लिए सकुन देने वाली बात साबित होगी। संचालक हरिओम पाटीदार ने विद्यालय चार वर्षीय यात्रा को अतिथीयो के समक्ष रखा और पालकों का आभार माना।

समाजसेवी रतनलाल परमार भी विशेष रूप से मौजूद थे। प्राचार्य श्रीमती सौम्या भावसार ने स्वागत भाषण दिया। विद्यालय के संचालक हरिओम पाटीदार, मनोज जानी, कमलेश परमार, एकेडमिक संचालक अमित शुक्ला, समाजसेवी गौतम गेहलोत, युवा नेता राकेश मांडोत, रजनीकांत शुक्ला भी मंच पर मौजूद थे।

आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। विद्यालय के 250 बच्चों ने एक साथ पीटी डांस कर अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही 350 से अधिक बच्चों ने मार्च पास्ट किया। जन गण मन राष्ट्रगान के साथ अतिथियों ने मशाल प्रज्वलित कर आयोजन की विधिवत शुरुआत की। आठ दिनों तक चलने वाली विद्यालयीन प्रतियोगिताओं का समापन 26 जनवरी को होगा। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।संचालन शिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने किया। आभार डायरेक्टर मनोज जानी ने माना।

 इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पालीवाल, कौस्तुभ व्यास, प्रबोध मोदी, मनीष पटवा, अनिल मेहता, नरेश भटेवरा, गोपाल राठौड, पीयूष मेड़तवाल, संदीप भायल, शुभम परमार, ऋषि भट्ट, हेमंत दईया, संजय सिसोदिया, पृथ्वीराज बैरागी, प्रीतम गुर्जर, महेंद्र सिंह सोलंकी, चंद्रेश परमार, आयुषी काग, सुनीता पाटीदार, किरण पाटीदार, ममता डामर, दीपमाला व्यास, दिव्या राठौड़, निशा मेडा, करुणा मेम, अनिता गिरी गोस्वामी, किरण चौहान, रितिका गोयल, प्रीति तोमर, सोनिया काग, प्रिया सोलंकी, रोशनी पाटीदार, नंदनी मेम, खुशबू पुरोहित, गोपाल पाटीदार का विशेष सहयोग रहा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)