सौरभ पंड्या। रिपोर्टर
कल्याणपुरा। अभी तक आपने सुना होगा कि कोई जनप्रतिनिधि जनता की समस्या सुनने के लिए उनके घरों तक पहुंचता है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब कोई पुलिस अधिकारी जनता की समस्या जानने के लिए उनके घरों तक पहुंचा हो।
नगर अपने दिन भर अपना व्यवसाय व सारे काम निपटाकर रोज की तरह शाम को अपने घर के बहार बैठे तो कुछ लोग घूम रहे थे पर गुरुवार की शाम कुछ अजीब सा हुआ।
जिले का जनसेवक एसपी स्वयं नगर भृमण पर निकल गए। खुद अपने थाने स्टाप के साथ पूरे नगर में पैदल चल कर रास्ते मे जो भी मिला उससे व्यक्तिगत रूप से समस्या पूछी ओर समझा।
नगरवासियो का कहना है ऐसा जनसेवक हो तो आमजन सुरक्षित व भयमुक्त होंगे। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब खुद जिला एसपी डोर टू डोर जनता की समस्या जानने निकले हो।

