घुघरी। प्रवीण बसेर
घुघरी के समीप मोड़ पर एक ट्रक पलटने के बाद थोड़ी ही देर में एक ओर दुर्घटना घटित हुई। जिसमें मोर घाटी पर फिर अभी अभी कॉलिंन एलुमिनियम क्लोराइड केमिकल से भरा ट्रक पलट गया। आसपास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है।
भय का माहौल बना हुआ है। पेटलावद थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल व करवड पुलिस चौकी आरक्षक विजेंद्र यादव मौके पर है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

