नदी में युवती की लाश मिलने से हर कोई रह गया दंग, 8 दिन पहले इस नदी में ही मिली थी सर कटी लाश

0


मालवा LiVE ।पेटलावद

पेटलावद थाना क्षेत्र में अज्ञात लाश मिलने का सिलसिला जारी है। 08 दिन पहले माही नदी से मिली सर कटी लाश मिली थी जिसकी कोई पहचान तक नही हो पाई थी कि माही नदी ने एक ओर शव उगला है। इस बार एक युवती का शव मिला है। पेटलावद-सारंगी-बदनावर मार्ग पर माही नदी में एक युवती की लाश मिली है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव नदी से निकाला, फिलहाल मृतक युवती की पहचान नही हो पाई है। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)