लोक अदालत के आयोजन को लेकर मध्यस्थता एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

0

 


न्याय सबके लिए



पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी

उच्च न्यायालय जबलपुर मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सय्यदुल अबरार के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील न्यायालय पेटलावद में 11 फरवरी को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर मध्यस्थता के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं पक्षकार उपस्थित हुए। इस शिविर में मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण होने वाले मामलों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मनोहरलाल पाटीदार अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पेटलावद, चिराग अरोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 पेटलावद , श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 पेटलावद द्वारा मध्यस्था के माध्यम से प्रकरण अधिक से अधिक निराकरण किए जाने एवं स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए गए। विधिक मध्यस्थता जागरूकता शिविर के आयोजन के समय अधिवक्ता अमृतलाल वोहरा , संजय राठौर , दुर्गेश पाटीदार जितेंद्र जायसवाल , मनोहरसिंह डोडिया , पक्षकारगण एवं न्यायालय के कर्मचारी नायब नाजिर रमेशचंद्र बसोड़ , सुनील सिसोदिया , रामलाल यादव , मथियास गरवाल आदि उपस्थित हुए।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)