जंगल मे मिला नवजात, मां की ममता ने की रुसवाई तो टीआई ने बचाई जान

0


पेटलावद। निर्मल  व्यास


रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ी में एक निर्दयी माँ ने अपने नवजात शिशु को मरने के लिए जंगल में छोड़ दिया ।  जंगल के बीच नवजात को एक ग्रामीण द्वारा देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई ।

रायपुरिया टीआई राजकुमार  कुंसारिया तत्काल मौके पर पहुंचे और नवजात को लेकर पेटलावद हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाए तब तक नवजात गंभीर अवस्था में था डॉक्टरों का मानना है कि समय पर उपचार मिलने से नवजात की स्थिति स्थिर  है यहां पर नवजात की विशेष देखरेख की जा रही है । इधर पुलिस उस निर्णय मां की तलाश में है जिसने ऐसा कृत्य करते हुए मानवता को कलंकित किया है । उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी बामनिया रेलवे ट्रैक के समीप एक नवजात शिशु का शव मिला था लगातार 2 दिनों में दूसरी घटना होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही इन घटनाओं पर आमजन मैं भी रोश देखा जा रहा है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)