मुख्य मार्गो के व्यापारियों के तखत, सायबान हटाकर अतिक्रमण हटाने की हुई खानापूर्ति,पुलिस ने वाहन रैली निकाल सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

0

 

ललित जैन।राणापुर

रानापुर पुलिस प्रशासन नगर परिषद एवं राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अतिक्रमण स्वच्छता एवं सड़क सुरक्षा अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को टी आई श्री संजय रावत के नेतृत्व में एक वाहन रैली निकाली गई जिसमें सभी वाहन चालकों ने हेलमेट पहनकर नगर में सड़क सुरक्षा का संदेश दिया ।  वाहन रैली पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ होकर पुराना अस्पताल झाबुआ नाका एमजी रोड चंद्रशेखर आजाद मार्ग सुभाष मार्ग सहित समस्त प्रमुख मार्गो से निकाली गई और चौराहे चौराहे पर नगर के समस्त व्यापारियों एवं बाइक चालकों को समझाइश दी गई । अनेक व्यापारियों के और रोड से बाहर सामान दिखाई दिए जाने पर उन्हें हटाया गया । मुहिम के चलने के कारण पूरे नगर के प्रमुख मार्ग काफी चौड़े दिखाई देने लगे । वाहनों की पार्किंग समुचित रूप से होने लगी है । 


अवैध गुमटिया और ठेला गाड़ियां नही हटाए जाने पर दिखने लगा लोगो में गुस्सा


लेकिन अभी भी पूरे नगर में बस स्टेंड,पुराना बस स्टैंड,सभी चौराहे सहित जहां मर्जी वहां पर लोग ठेलागाड़ियां लगाकर अवैध रूप से अतिक्रमण जमाए हुए हैं उन्हें हटाने की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जाया जा रहा है । जिसको लेकर नगर में अनेक प्रकार की बातें उठ रही है । कब्रिस्तान चौराहे पर एवं चामुंडा बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में अवैध गुमटिया लगी हुई है । अनेक अवैध गुमटी के मालिकों के द्वारा शासकीय भूमि पर गुमटी लगा कर किराया वसूला जा रहा है । इन अतिक्रमणकर्ताओं पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना इस अतिक्रमण मुहिम की सफलता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है । नगर के अनेक लोगों ने इन ठेला गाड़ियों और गुमटीओ को भी अतिक्रमण की इस मुहिम में शामिल कर इन्हें हटाने की मांग की है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)