देशद्रोही ताकतों के खिलाफ 09 मई को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पेटलावद में हनुमंत शक्ति जागरण कार्यक्रम का होगा आयोजन - हिंदूवादी कवि दर्शन लोहार द्वारा की जाएगी हिंदू गर्जना --

0

 


तन्मय चतुर्वेदी ।मालवा LIVE

पेटलावद।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा देशव्यापी हनुमंत शक्ति जागरण कार्यक्रम दिनांक 9 मई को पेटलावद शहर के पुराना बस स्टैंड पर आयोजित किया जा रहा है...जिसमें समस्त हिंदू समाज द्वारा 101 एक बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा...और कांग्रेस सहित देशद्रोही ताकतों द्वारा बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की मांग की गई है... जिसका विरोध किया जाएगा....

जानकारी देते हुए पेटलावद प्रखंड अध्यक्ष सुरेश मुलेवा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड पेटलावद द्वारा देशव्यापी हनुमंत शक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है... जिसमें कर्नाटक कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, व महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों में कांग्रेसी व कुछ अन्य हिंदू द्रोही नेताओं द्वारा बजरंग दल को प्रतिबंध करने व इस देशभक्त संगठन की तुलना पीएफआई जैसे देशद्रोही आतंकी व हिंसक संगठन से करने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा समस्त हिंदू समाज व समस्त हिन्दू संगठनो से आह्वान किया गया है कि पेटलावद में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होकर हिंदू समाज की एकता का परिचय देवें।

पेटलावद में आयोजित होने वाले हनुमंत शक्ति जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदूवादी कवि दर्शन लोहार कविता के माध्यम से हिंदू गर्जना करेंगे....वही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होंगे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)