धर्ममय हुआ कल्याणपुरा...!

0


-कलश यात्रा के साथ हुआ पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

-नगर बंद कर धर्म लाभ लेने उमड़ी भक्तों की भीड़

सौरभ पंड्या। टुडे रिपोर्टर

कल्याणपुरा। नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर मंगलवार से पंच दिवसीय महायज्ञ के शुभारम्भ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाकर इस कलश यात्रा को भव्य कलश यात्रा में तब्दील कर दिया।

 कलश यात्रा में 550 कलश रखे गए थे। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पहुंची। तत्पश्चात यज्ञ का शुभारंभ किया गया। पंच दिवसीय पंच कुंडी यज्ञ में 21 जोड़े आहुति देंगे।

यात्रा को लेकर समिति द्वारा विशेष तैयारी की गई है। पूरा नगर भवगा झंडो से पट चुका है। जिस कारण पूरा नगर धर्ममय हो चुका है। पूरे नगर में यज्ञ को लेकर काफी उत्साह है

 आयोजन में रोज रात्रिकालीन भजन संध्या गरबा रास का अयोजन किया जाएगा।



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)