853 कीमत बीज पैकेट के वसूल रहा था 2 हजार, एसडीएम की टीम ने की कार्यवाही, पुलिस प्रकरण दर्ज

0




झाबुआ। पेटलावद की कृषि बीज दुकान चौधरी एजेंसी प्रो. नन्दलाल पिता नरायण चौधरी निवासी रायपुरिया की दुकान से कपास बीज बी.जी.-2 मार्केट मूल्य 853/- रूपये मार्केट किमत उक्त प्रो. द्वारा कृषकों से वही बी.जी.-2     2000/- रूपये में बेचा जा रहा था ।

          अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद एवं विस्तार अधिकारी पेटलावद एवं बीज निरीक्षक झाबुआ की संयुक्त टीम द्वारा भ्रमण के दौरान एवं किसानों की शिकायत के आधार पर दुकान का औचक निरीक्षण कर पाया कि प्रो. नन्दलाल चौधरी के द्वारा कपास बीज बी. जी.-2  का वास्तविक मूल्य से अधिक 2000/- रूपये में बेचा जा रहा था। मौक पर कृषक ग्राहक राकेश पिता शांतीलाल डोडियार निवासी लुकीपाडा, तहसील बाजना व पंकज पिता लक्ष्मण डाबी निवासी गढी कटारा खूर्द, तहसील बाजना से मौके पर वास्तविक किमत से अवैध रूप से 2000/- रूपये लिये जा रहे थे। 

            अवैध रूप से लिए जा रहे रुपए की पुष्टि दुकान के मुनिम सुरेश पिता नाथु गरवाल द्वारा की गई तथा स्वीकार किया गया कि उक्त बीज के पैकेट रूपये 2000/- में विक्रय किये जा रहे है। मौके पर कृषको एवं दुकान के मुनिम के कथन लिये गये एवं मौका पंचनामा बनाया गया। मौके पर जब्त राशी व दुकान को राजस्व विभाग की टीम द्वारा नियमानुसार सील की गई। कृषि विभाग के वरिष्ट कृषि अधिकारी पेटलावद एवं बीज निरीक्षक झाबुआ द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रो. नन्दलाल पिता नारायण चौधरी के विरूद्ध पुलिस थाना पेटलावद में एफआईआर दर्ज की गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)