आयुष्मान कार्ड में पूरे जिले में अव्वल पेटलावद, नप के कर्मचारियों का किया स्वागत

0


पेटलावद। नगर परिषद पेटलावद के द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर कर्मचारियों का किया सम्मान, आयुष्मान कार्ड में लक्ष्य का 90 प्रतिशत से ज्यादा बनाकर वितरण किया जाना व सी एम हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने  कर्मचारियों का हार फूल मालाओं से स्वागत किया।


नगर परिषद टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड ekyc कर्मचारियों द्वारा 1926 में से 1857 हितग्राहियों को वितरण व cm हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन हेतु निकाय कर्मचारियों का स्वागत कर बधाई दी गयी ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने बताया की शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को उसका लाभ मिले उसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए टीम नगर परिषद पेटलावद के द्वारा आयुष्मान कार्ड में बेहतर कार्य करते हुए 95 प्रतिशत के लगभग बनाकर वितरण किये गए। जबकि सीएम हेल्पलाइन में  पूरे प्रदेश में 21 वी स्थान पर होकर अच्छा प्रदर्शन किया गया है यह सब जिला कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देश व अनुविभागीय अधिकारी अनिल राठौर के मार्गदर्शन ,सफल नेतृत्व व टीम नगर परिषद पेटलावद  के कारण संभव हुआ है। हमारा प्रयास है हम 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करे।

निकाय के इन कर्मचारियों का हुआ सम्मान -

दयाराम पाटीदार,चंदन सतोगिया,भूरालाल मेडा, मुकेश सोलंकी,रामलाल मुनिया,विपुल नामदेव,बद्रीलाल सेप्टा,विनोद परमार ,अनिल मोरवाल,विनय भाबर,सोनू वास्केल,कैलाश बारेला,सुनीता राठौड़,अभिषेक, शुभम देवड़ा,कैलाश सोलंकी,मांगीलाल मोरवाल,दिनेश चौहान,मोहन राठौर,तरुण चंदेल ,बंटी, पूनमचंद,गोपाल अनिल बैरागी ,दीपक शिंदे, 

 अपील की-मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने कर्मचारियों से अपील की गई है की पेटलावद को नंबर 1 बनाने में अपना पूरा सहयोग देवे

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)