श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तिमय हुआ चन्द्रशेखर आज़ाद नगर सर्वहिन्दू समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा

0


ऋषि शुक्ला, चंद्रशेखर आज़ाद नगर
 

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर चन्द्रशेखर  आज़ाद नगर में भी विशेष आयोजन किया गया। मेरा मोहल्ला मेरी अयोध्या की तर्ज पर  चन्द्रशेखर आज़ाद गेट मुख्यमार्ग, नयाबाजार, सोनिमोहहला,अलिराजपुर दाहोद मार्ग बेरीयर मार्ग पर विशेष सजावट की गई है।  मेरा मोहल्ला मेरी अयोध्या का नाम दिया है।

चंद्रशेखर आज़ाद नगर के सभी मार्ग एवं नगर के सभी मंदिरों में लाइटिंग कर  भगवा में भी बनाया है मार्ग पर भगवा तोरण लड़ी लगाई हैं। करीब 500मीटर का ये मार्ग पूरी तरिके से भगवा मय हो गया हैं। मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए रंग बी रंगी लाटिंग भी लगाईं हैं।


दाहोद रोड अम्बे माता मंदिर से भगवामय विशाल शोभायात्रा रविवार को निकाली गई।

सर्वहिन्दू समाजजनों ने चंद्रशेखर आज़ाद नगर दाहोद रोड बेरियर अम्बेमाता मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जिसमे जयपुर के रामदरबार ने विशाल शोभायात्रा में श्रीराम लक्ष्मण सीता के रूप में रामभक्त हनुमान के साथ जनमानस को राममय जयजय सियाराम नारो से नगर गुंजायमान कर आशीर्वाद दिया शोभायात्रा में सर्वहिन्दू समाज जन ढोल मांडल बेंड बाजे  के साथ नाचते गाते श्रीराम के भजन कीर्तन करते अपने हाथों में भगवा ध्वज लिये नगर के सभी मार्गो से  गुजरे जगह जगह शोभायात्रा पर फूलो से स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन श्रीराम मंदिर पर हुआ यहाँ पर पंडित श्रीरामशास्त्री द्वारा महाआरती उतारी गई । महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

22 जनवरी को भगवान श्रीराम  की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भगवान श्रीराम का अभिषेक कर आरती उतारी| इससे पहले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन का लाईव प्रसारण सभी ने टी वी स्क्रीन पर देखा |भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा नगर भगवान श्रीराम के "जय-जय श्रीराम" के नारे के साथ गुंजायमान हो गया |भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लाईव कार्यक्रम व श्रीराम मंदिर की महाआरती में पूर्व विधायक माधवसिंह डावर, सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, एसडीएम एसआर यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविंद्र गुप्ता, नगर पंचायत सीएमओ सुशील ठाकुर सहित नगर के गणमान्य नागरिक, राम भक्तों ने टीवी पर लाईव प्रसारण के साथ भगवान श्रीराम की महाआरती व प्रसादी में भाग लिया|


इस अवसर पर नगर के भक्त जनों के लिए नगर भोज महाप्रसादी का सामुहिक आयोजन पुराना थाना परिसर में किया गया| जो दोपहर से देर शाम तक चला हजारों की संख्या में भक्तों ने सहभोज किया|

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)