तहसील पत्रकार संघ की बैठक का हुआ आयोजन

0

 


ऋषि शुक्ला, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर


दिनांक 07 जनवरी को तहसील पत्रकार संघ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र जैन द्वारा वर्तमान में पत्रकारिता के स्तर पर प्रकाश डालते हुए जनहितैषी व बेबाक पत्रकारिता हेतु सभी को प्रेरित करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु सभी को प्रोत्साहित किया । जिस हेतु नवीन कार्यकारिणी के रूप में पत्रकार संघ का गठन करते हुए सर्व सहमति से मनीष शुक्ला को अध्यक्ष बनाया गया । वहीं पत्रकार संघ के सचिव हेतु नितिन शाह एवं सहसचिव हेतु विशाल वाणी को चयनित किया। पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष के लिए राकेश शर्मा व दिलीप भूरिया का नाम चयनित किया गया। पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन तीनो संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र जैन, आनंद शाह एवं यशवंत जैन के मार्ग दर्शन व संरक्षण में किया गया। कोषाध्यक्ष राजेश जैन बनाए गए वही मीडिया प्रभारी आरीफ हुसैन को बनाया गया। बैठक का मक़सद पत्रकारिता को सही दिशा में ले जाना व निष्पक्ष ओर भ्रष्टाचारमुक्त जनहितैषी खबरो को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना तय किया गया।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र जैन, आनंद शाह, यशवंत जैन, राजेश जैन  सहित विशाल वाणी, मनीष शुक्ला, नितिन शाह, राकेश शर्मा, दिलीप वाणी, दीपक शर्मा, दिलीप भूरिया, जितेंद्र यादव, सुरपाल झाला, अखलाक मकरानी, ऋषि शुक्ला, आरीफ हुसैन मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)