3 वर्ष से फरार चल रहे चोरी नकबजनी के 15 हज़ार के ईनामी स्थाई वारंटी को पकडने में मिली पेटलावद पुलिस को सफलता

0




पेटलावद। टुडे रिपोर्टर

.  पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पेटलावद  सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद राजुसिंह बघेल व पेटलावद पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2021 से फरार चल रहे 15 हज़ार रूपयें के उद्दघोषित ईनामी स्थाई वारंटी नेहरू उर्फ नरेन्द्र पिता नाना मुणिया उम्र 45 वर्ष निवासी भाण्डनकुआर थाना कालीदेवी को थाना पेटलावद पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना पर दबीश देकर पकडा गया व पेटलावद थाने के 5 अपराधों में गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 उक्त स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पेटलावद राजुसिंह बघेल, उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल, सउनि राधेश्याम जाटवा, प्रधान आरक्षक  सीताराम, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बामनिया, आरक्षक संजय डावर, आरक्षक कैलाश मुणिया, आरक्षक  देवेन्द्र राठौर, महिला आरक्षक कलम चौहान का सराहनीय कार्य रहा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)