27 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ -लायंस क्लब ओर सिविल हॉस्पिटल के सँयुक्त तत्वावधान में हुआ केम्प

0


पेटलावद।

जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल पेटलावद व लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के संयुक्त तत्त्वावधान में रक्तदान केम्प का आयोजन चिकित्सालय परिसर में किया गया गया।

रक्तदान एकत्रीकरण वेन के साथ झाबुआ से आए डॉ नायक, एन एल डाबी, वीरेंद्र सिसोदिया, कैलाश शुक्ला, विनय हिहोर, मीना भूरिया, कालूसिंह कटारा ने रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित करते हुए रक्तदान करवाया।

इस अवसर पर लायंस क्लब ने रक्तदान करने वालो को प्रमाण पत्र और एनर्जी ड्रिंक वितरित किए। बीएमओ डॉ सुरेश कटारा ने बताया रक्तदान का हमारे जीवन मे बड़ा महत्व है। इसके दान से हम किसी के जीवन को बचा सकते है। लायंस क्लब अध्यक्ष लायन यश रामावत ने इस शासकीय पहल को जन जन तक पहुचाने की आवश्यकता बताई तथा कहा इस कार्य मे लायंस  क्लब  पेटलावद सेंट्रल हमेशा प्रशासन के साथ रहेगा। इस अवसर पर कुल 27 यूनिट ब्लड डोनेशन करवाया गया। यह गतिविधि लायन महेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर अध्यक्ष यश रामावत, कोषाध्यक्ष हरिओम पाटीदार, डिस्ट्रिक चेयरपर्सन पवन भण्डारी, मनोज जानी, दिपेश छजलानी, रजनीकांत शुक्ला, नीलेश पालीवाल, नीलेश कुशवाह, आलोक चौहान, दिलीप राठौर, अनुराग गौड़ मौजूद रहे। आभार महेंद्र मेहता ने माना।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)