एक राष्ट्र ने अपने झंडे में चांद लगाया पर मोदी जी ने तो चांद पर ही झंडा लगा दिया: डाक्टर महेंद्रसिंह

0

 



झाबुआ। टुडे रिपोर्टर

 हवाई पट्टी गोपाल पुरा पर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 फरवरी को झाबुआ आगमन को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा आसपास के चारों जिलों के कार्यकर्ताओं से तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।



उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनावों के प्रभारी डाक्टर महेंद्र सिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, केबिनेट मंत्री वन नागरसिंह चोहान, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी,प्रदेश सह मिडिया प्रभारी दीपक जैन,रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डावर ,संभागीय प्रभारी राघवेन्द्र गोतम, जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, किशोर शाह, रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अलिराजपुर जिला अध्यक्ष मकु परवाल, जिले के तीनो‌ महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेढी, सोमसिंह सोलंकी, गोरव खण्डेलवाल आदि वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आसपास के जिलों की महत्वपूर्ण भूमिका एवं दायित्व को लेकर एक बड़ी बेठक स्थानीय हवाई पट्टी पर की गई। उक्त बेठक में मध्यप्रदेश लोकसभा चुनावों के प्रभारी डाक्टर महेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झाबुआ दौरे को लेकर, स्वछता अभियान,जल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच सज्जा, प्रचार व्यवस्था, मिडिया व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, वाहन व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था जैसी अनेकों सुविधाओं को लेकर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता को दी गई। जिम्मेदारियो का अवलोकन करते हुए उन्हें अपनी उर्जा एवं सारगर्भित लेकिन, जोश एवं उत्साह से भरपूर ओजस्वी संबोधन से नेताओं कार्यकर्ताओं को प्रेरित एवं मंत्र मुग्ध करते हुए कहा एक समय में आजाद हुए दो देशों में से एक देश ने अपने झंडे पर चांद लगाया परन्तु हमारे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो चांद पर ही झंडा लगा दिया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यवस्थाओं को समुचित तरीके से क्रियान्वित करने का आग्रह किया। संचालन संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी किशोर शाह ने किया। आभार झाबुआ जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव ने माना। इस अवसर पर दौलत भावसार,पुर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ओमप्रकाश शर्मा, मनोहर सेठिया, प्रवीण सुराना, अर्पित कटकानी, अजय पोरवाल, अंकुर पाठक सहित सैकड़ों चारों जिलों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए राजगढ़ नाका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सर्कल परिसर में भाजपा के झंडे लगाकर कार्यकर्ताओं को भाजपा के झंडे घर घर लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)