मंत्री निर्मला भूरिया की प्रेस वार्ता: जनजातीय परंपराओं और संस्कृति के अनुरूप होगा प्रधानमंत्री का स्वागत

0

 मंत्री निर्मला भूरिया की प्रेस वार्ता:


जनजातीय परंपराओं और संस्कृति के अनुरूप होगा प्रधानमंत्री का स्वागत



झाबुआ। टुडे रिपोर्टर


भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ कार्यालय में महिला और बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर 11 फरवरी रविवार को पीएम मोदी के दौरे को लेकर विस्तृत जानकारी दी।


जनजातीय सम्मलेन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे पीएम मोदी- 


महिला और बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि 11 फरवरी रविवार को पश्चिम मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज जनजाति सम्मेलन से करने जा रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की जबरदस्त तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत गौरवशाली जनजातीय परंपराओं और संस्कृति के अनुरूप किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से मध्य प्रदेश और गुजरात दोनों राज्यों के आदिवासी वर्ग से जुड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह सम्मेलन बेहद खास रहने वाला है।

दरअसल, इसी सम्मेलन से प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क की तैयारी की जा रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने महिला और बाल विकास विभाग के लिए 207 करोड़ रुपए अनुसूचित जनजाति उप योजना से लेने की बात पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठा भ्रम फैला रही है। यह फंड महिलाओं के विकास के लिए जरूरी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)