किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

0

 


पेटलावद। कांग्रेस के किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व ग्राम पंचायत करडावद के पूर्व उपसरपंच राधेश्याम आंजना ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ विभिन्न पदों से त्यागपत्र दे दिया है। राधेश्याम अंजना ने अपने समर्थक मोहन आंजना, महेंद्र आंजना, सेवाराम आंजना, गोपाल आंजना, लखन आंजना, रणछोड़ आंजना, ईश्वर आंजना के साथ पिछले दिनों झाबुआ में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्री आंजना ने बताया कि वह वर्तमान में कांग्रेस हिन्दू विरोधी हो चली है इससे वे रुष्ट है। इसी के साथ सबसे बड़ा बात यह है कि 500 साल के इतिहास में भगवान प्रभु श्री राम को अपना स्थान जिस पार्टी ने दिलवाया। हम, हमारे समर्थक व देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के साथ है। इस बार निश्चित ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 पर होगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
ads