प्राची का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
पेटलावद।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर मे 58 अंतरमहाविद्यालय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मैं शासकीय महाविद्यालय पेटलावद की छात्रा कु. प्राची पिता गोपाल सिंह पडियार 10 किमी (41.20 से.) में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए चैम्पियनशिप प्राप्त की राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ। कु.प्राची पडियार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का प्रतिनिधि करते हुए 26 दिसंबर 2024 भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा की प्रतियोगिता मे भाग लेंगी। शासकीय महाविद्यालय पेटलावद की छात्रा प्राची गोपी पडियार ने पेटलावद का नाम रोशन किया इस उपलब्धि के लिए क्रीड़ा प्रभारी नारू कटारा एवं समस्त नगरवासियों इस उपलब्धि के लिए प्राची पडियार को बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिससे राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया जा सके।