साइबर क्राइम से बचे:किसी भी लालच में न आए, डरे नही
पेटलावद।
साइबर क्राइम के माध्यम से इन दोनों तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण अज्ञानता, लालच और भय है। भय ओर लालच में आकर व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाता है। किसी भी स्थिति में आप डरे नहीं और किसी भी प्रकार से रुपए मांगने के लिए आने वाले कॉल पर नजदीकी पुलिस थाना या टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।
यह बातें थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने कही आप
शासकीय मॉडल स्कूल में विद्यालयीन बच्चो ओर शिक्षकों से चर्चा की। आपने उन्हें साइबर क्राइम कर बारे में बताते हुए उनसे बचने के तरीके भी बताए। थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया समय पर जागरूक होगे तो ठगी से आसानी से बचा जा सकता है। टोल फ्री नंबर, पुलिस थाने का सहारा ले। स्वयं जागरूक हो साथ मे परिवार और गांव वालों को भी जागरूक करे। यातायात सूबेदार धर्मेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक पवन चौहान, पैरा लीगल वालेन्टर मनोज जानी, संस्था प्राचार्य श्री रोहन्ताग जी ने भी बच्चो को सम्बोधित किया।