*गणेश पूजन के साथ राम- जानकी विवाह उत्सव की शुरुआत*
*निकलेगी भव्य श्री राम बारात*
*बंटी व्यास शाजापुर*
शाजापुर - शाजापुर के प्राचीन श्री राम मंदिर (काका साहब का मंदिर) में भगवान राम और माता जानकी के दो दिवसीय विवाह उत्सव की शुरुआत गुरुवार से हो गई। आज शहर में भगवान राम की भव्य बारात निकाली जाएगी।
आयोजन समिति के प्रवक्ता अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवारिया बाजार स्थित चित्रगुप्त मार्ग पर बने प्राचीन श्री राम मंदिर (काका साहब का मंदिर) में भगवान राम और माता जानकी के वैवाहिक आयोजनों की शुरुआत कल श्री गणेश पूजन के साथ हो गई। इसके बाद भगवान राम और माता जानकी को हल्दी तथा मेहंदी लगाई गई। इस दौरान महिलाएं मंगल गीतों पर जमकर थिरकीं। मंगल उत्सव के दूसरे दिन आज भगवान श्री राम की भव्य बारात शहर में निकाली जाएगी। जिसकी शुरुआत प्राचीन श्री राम मंदिर (काका साहब का मंदिर) से दोपहर 3 बजे होगी जो कंस चौराहा, सोमारिया बाजार,छोटा चौक, बड़ा चौक, नई सड़क, कृष्णा टॉकीज चौराहा, नाग नागिन रोड से सोमवारिया बाजार बालवीर हनुमान मंदिर होते हुए पुनः राम मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद दशरथ नंदन श्री राम और जनक दुलारी देवी जानकी का विवाह मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। संवरक्षक लक्ष्मण प्रसाद दुबे, श्याम सुंदर शर्मा, संयोजक महेश प्रजापति,सचिन गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन सोनी सहित श्री राम जानकी विवाह उत्सव समिति, श्री शनि विजय हनुमान मंदिर उत्सव समिती, श्री राम महिला भक्त मंडल (काका साहब का मंदिर) तथा समस्त सुंदरकांड भक्त मंडल ने शहरवासियों से आयोजनों में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।