*कबीर फाउंडेशन के द्वारा फल वितरण एवं रक्तदान कर मनाया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस..*
*बंटी व्यास शाजापुर*
शाजापुर। आज युथ ऑफ बलाई समाज कबीर फाउंडेशन शाजापुर के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में मरीजों को फल वितरण एवं रक्तदान किया गया..! कार्यक्रम का शुभारंभ युथ ऑफ बलाई समाज कबीर फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया , सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष नागर , अनिल मालवीय , महेंद्र मोहन सोनी , रामचंद्र चौहान ,टी आर सिसोदिया,डॉ मनोजकुमार पंचोली ,डॉ नवीन झाला , रामकृष्ण पाटीदार,मुकेश सक्सेना,लोकेंद्र नायक के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया..! कार्यक्रम में दिलीप सिंह बामनिया ने कहा की समाज मे नशा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है इससे हम सबको मिलकर निपटना है , आज हम सब नशा मुक्त समाज का संकल्प ले..! कार्यक्रम में सभी भर्ती मरीजों को समिति के द्वारा फल वितरण किया गया..इसके उपरांत रक्तदान सिविल सर्जन डॉ.जोशी,एवं बल्ड बैंक अधिकारी डॉ. एस डी जायसवाल व वरिष्ठ लेब टेक्निशियन अरविंद बांसोड़ के द्वारा रक्तदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुवा.. जिसमें संस्था के पदाधिकारी के द्वारा ब्लड डोनेड किया गया!
कार्यक्रम में पार्षद सतीश राठौर , अजय सिंह चंदेल ,पूर्व पार्षद राजेश पारछे , शुभम ठाकुर पवन नायक,,राधेश्याम मालवीय ,गोकुल प्रसाद मालवीय, शिवनारायण धारिया ,बद्री प्रसाद सौराष्ट्रीय,बाबूलाल गोयल , कन्हैयालाल मालवीय,अमृत लाल मालवीय, , नारायण सिंह मालवीय ,अंबाराम राजोरिया, एडवोकेटअशोक मालवीय, देवेंद्र मालवीय,संतोष परिहार , संजय गिरजे , जितेन्द्र मालवीय सरपंच , धर्मेंद्र मालवीय , जितेंद बमोरी , यश पिंकू मालवीय , सुनील मालवीय,संतोष मेवाड़ा, ,कमल गुर्जर, राजू अहिरवार , राजू गिरजे ,भागीरथ सोलंकी,, सुनील कदम,अर्जुन मंडोर,पवन मालवीय,यशवंत ठाकुर,राहुल मालवीय,सुनील मालवीय,मयूर हिरवे, यह जानकारी प्रवक्ता राजेश सिसनोरिया ने दी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे..कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव अनिल मालवीय ने किया।