पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी
ब्राह्मण समाज तहसील पेटलावद का होली मिलन समारोह, फाग उत्सव और परशुराम जयंती पर महोत्सव की तैयारीयों की बैठक दिनांक 16 मार्च रविवार को स्थानीय गुरूद्वारा में संपन्न हुई।बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव के साथ दिनांक 2 मई को भव्य सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन किया जायेगा।आयोजन के लिए समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने आर्थिक सहयोग की भी घोषणा खुले दिल से करी।
समाज के अध्यक्ष मनोज जानी ने कहा कि यज्ञोपवित के माध्यम से संस्कारों का बीजारोपण करना है और हमें युवाओं को हमारे संस्कारों के बारे में जानकारी देना है। हम सभी मिलकर एतिहासिक आयोजन करने जा रहे है। जिसमें संपूर्ण समाज का सहयोग अपेक्षीत है। जिसके लिए वृहद बैठक का आयोजन कर हमें यज्ञोपवित संस्कार और परशुराम जयंती की पुरी योजना बनाना है। जिसमें सभी के विचार आमंत्रीत है। इसके साथ ही श्री जानी ने आगामी कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर द्वीप प्रज्वलीत कर अतिथियों के द्वारा किया गया।
पूर्व अध्यक्ष विनोद पुरोहित ने कहा कि यज्ञोपवित संस्कार के साथ साथ हमें युवक युवती परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करना चाहिए। जिससे समाज में नयी प्रेरणा मिले और हमारे समाज को नई दिशा मिले। हमारे समाज में कई परिवारों को आपस में जुडने के लिए परिचय सम्मेलन की आवश्यकता है।
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाज के प्रमुख हेमंत भट्ट ने कहा कि हम हमारे समाज को यज्ञोपवित का सामूहिक आयोजन कर नई दिशा देने जा रहे है। इस आयोजन में सभी बढचढ कर हिस्सा ले और अपनी ओर से जो भी तन,मन और धन से सहयोग प्रदान कर सके वह करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निरीक्षक दिनेश शर्मा ने कहा कि एक साथ समाजजनों को एक जाजम पर एकत्रीत देख प्रसन्नता है और यज्ञोपवित संस्कार की योजना बनाने में हमारा पूर्ण सहयोग होगा। जो भी हमारी ओर से सहयोग होगा दिया जायेगा।
समाज के वरिष्ठ जीवन भट्ट ने कहा कि ये अवसर बार बार नहीं आते है। कई बार विचार विमर्श करने के बाद हम सब एक जुट हो कर आयोजन की तैयारियों के लिए एक हुए है।
महिला मंडल अध्यक्ष संगीता त्रिवेदी ने कहा कि महिला मंडल इस आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो भी जवाबदारी हमें दी जायेगी उसको निभाएंगें।
युवा मंडल के अध्यक्ष अंशुल व्यास ने भी युवाओं की ओर से भी आयोजन को सफल बनाने के लिए आश्वासन दिया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन के लिए हमारे युवा हमेशा तैयार है।बैठक में समाज के वीरेंद्र भट्ट, रजनीकांत शुक्ला, सौरभ चतुर्वेदी, निर्मल व्यास, नीलेश भट्ट, योगेश शर्मा, हरीश जानी, जितेंद्र भट्ट, वेंकट त्रिवेदी सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर कन्या मंडल की उत्तरा उपाध्याय ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा भी की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज के महासचिव यश रामावत ने संपूर्ण कार्य योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन सचिव निलेश पालीवाल ने माना।कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों को सामूहिक सहभोज भी आयोजित किया गया।
*फाग उत्सव मनाया।*
बैठक के पहले समाज की महिला मंडल के द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें कन्या मंडल और महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा फाग गीतों पर नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गई। जिसमें बच्चों और महिलाओं ने अलग अलग गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात कन्या मंडल और महिला मंडल ने फूल और गुलाल से होली खेली जिसमें सभी महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया।