आरसीबी की जीत के बाद रजत पाटीदार ने आचार्य देवेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया

0

 





झाबुआ। संजय पी लोढ़ा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार जीत के बाद, टीम के विजयी कप्तान रजत पाटीदार अपने संकल्प को पूरा करने के लिए आचार्य देवेंद्र शास्त्री जी के बनी आश्रम पहुंचे।
बताया जा रहा है कि आरसीबी की जीत के लिए पूज्य गुरुदेव आचार्य शास्त्री जी द्वारा लंबे समय से एक विशेष अनुष्ठान किया जा रहा था। इस अनुष्ठान को संपन्न करने के लिए रजत पाटीदार की पत्नी भी आश्रम में उपस्थित थीं।
जीत के बाद पाटीदार का आश्रम पहुंचना इस बात का संकेत है कि टीम के खिलाड़ी अपनी सफलता में आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद को भी महत्वपूर्ण मानते हैं। यह घटना खेल जगत और आध्यात्मिकता के बीच एक दिलचस्प जुड़ाव को दर्शाती है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)