श्री नीलकंठेश्वर महादेव निकले पेटलावद में प्रजा का हाल जानने पालकी यात्रा : जगह-जगह किया स्वागत, गूंजे बोल बम के स्वर -पम्पावती के तट पर हुई भव्य आरती - श्री नीलकंठेश्वर महादेव मित्र मंडल व गौतम ग्रुप के तत्वाधान में हुआ आयोजन

0




पेटलावद। मनोज जानी/संजय पी लोढ़ा

पालकी में सवार भगवान महादेव, झांकी को निहारते लोग, भजनों की धुन पर थिरकते युवा, जगह-जगह होता स्वागत। कुछ ऐसा ही नजारा नगर में सोमवार देर शाम दिखाई दिया। नगर में नीलेकंठेश्वर मित्र मंडल व गौतम ग्रुप के तत्वावधान में भगवान नीलेकंठेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई। भोले की शाही सवारी के लिए मित्र मंडल ने शहर को सजाया था। सवारी मार्ग पर भगवा ध्वजाओं के साथ रंगबिरंगी झंडियां भी लगाई गई थी। आरती वाले स्थान पर रंगोली सजी थी। पम्पावती के तट पर ऐतिहासिक आरती का आयोजन किया।

सावन माह की समाप्ति पर निकली शाही सवारी के दौरान पूरा नगर भोले शंभू-भोले नाथ और जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। भोलेनाथ की सवारी जब नगर के बीच से गुजरी तो लोगों ने दीपक जलाकर स्वागत किया। सवारी में सबसे आगे युवा चल रहे, तो उनके पीछे बैंड-बाजे पर युवाओं की टीम थिरकते हुए और जयघोष लगाते हुए चली रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पहली बार दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद की बालिकाओं ने शौर्य का प्रदर्शन किया तो नगर के राम मोहल्ला के स्थानीय कलाकारों ने अखाड़ों में प्रस्तुति दी।





















इन मार्गों से गुजरी सवारी-

यात्रा की शुरुआत नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर नया बस स्टैंड, सिर्वी मोहल्ले, जवाहर मार्ग, गणेश चौक, अंबिका चौक, सुभाष मार्ग, भेरूचौक, भोई मोहल्ला, गांधी चौक, कुम्हार मोहल्ला, साईं मंदिर होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची।


देररात हुई महाआरती-

नगर भ्रमण के दौरान प्रमुख मंदिरों पर आरती के साथ महादेव की सवारी रात 12 बजे मंदिर परिसर में पहुंची, जहां ढोल-ढमाकों और नगाड़ों की थाप पर महाआरती हुई। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।

प्रशासन भी रहा चौकन्ना-

प्रशासन की ओर से एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी, टीआई निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने पूरे रास्ते सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। पेटलावद के अतिरिक्त आसपास से भी पुलिस बल यहां तैनात था।



 (सभी फोटो क्लिक: तन्मय चतुर्वेदी)



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)