पेटलावद भाजपा मंडल ने किया जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट और दूरसंचार समिति के सदस्य प्रियांश कटारिया का स्वागत

0

 

​पेटलावद। भारतीय जनता पार्टी, पेटलावद मंडल ने हाल ही में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट और संभागीय दूरसंचार समिति में सदस्य मनोनीत हुए प्रियांश कटारिया का स्वागत और अभिनंदन किया। यह स्वागत समारोह दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियाँ मिलने पर बधाई देने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजित किया गया।

​मंडल स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।

​जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने इस सम्मान के लिए मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

​वहीं, संभागीय दूरसंचार समिति के सदस्य प्रयास कटारिया ने भी मंडल को धन्यवाद दिया। 

जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी व मंडल अध्यक्ष संजय कहार कहा कि वे अपनी नई भूमिका में क्षेत्र को बेहतर ओर मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

​इस अवसर पर जितेंद मेहता, महामंत्री डॉ विपिन शर्मा, महामंत्री मूलचंद निनामा, विनेश कटारा, प्रियांश कटारा, शिवा राठौड़, सुमन सोलंकी,  छगन गामड़, सचिन बसोड़, संदीप कहार, आशीष बाविष्कर, मुकेश पड़ियार, मानसीह गामड़ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दोनों नेताओं को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने पदों पर रहकर पार्टी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)