ज्योति कलश यात्रा पहुँची पेटलावद, गायत्री परिजनों ने किया स्वागत -पांच दिनों तक पेटलावद क्षेत्र के 33 गांवों में घूमेगा रथ, दीप यज्ञ भी होंगे

0

 ज्योति कलश यात्रा पहुँची पेटलावद, गायत्री परिजनों ने किया स्वागत

-पांच दिनों तक पेटलावद क्षेत्र के 33 गांवों में घूमेगा रथ, दीप यज्ञ भी होंगे





पेटलावद। 

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 तीर्थों का जल एवं रज संग्रहित कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, मानव कल्याण एवं गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ज्योति रथ कलश यात्रा ने सोमवार को पेटलावद क्षेत्र में प्रवेश किया।

यात्रा का स्वागत कोदली में किया गया वहा से ग्राम रूपगढ़ होते हुए पेटलावद के प्रमुख मार्ग से गुजरते हुए यात्रा गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। 


यहां गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में लोगों ने ज्योति कलश की पूजा की। ज्योति कलश के दर्शन करने के लिए जन सैलाब उमडा। लोगों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए पुष्प वर्षा के साथ ज्योति कलश का स्वागत किया एवं ज्योति कलश की आरती कीl गायत्री परिवार के लोगों ने हम सुधरेंगे युग सुधरेगा हम बदलेंगे युग बदलेगा जैसे नारों से आसपास का वातावरण गुंजित कर दिया।

गायत्री परिवारजनों के अनुसार यह रथ यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार में 1926 से प्रज्वलित अखंड दीपक के 2026 में 100 वर्ष होने के उपलक्ष्य एवं गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की सहधर्मिणी एवं महान साधिका भगवती देवी शर्मा के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में आयोजित की जा रही है।



1 सितम्बर को प्रवेश हुई यह यात्रा 5 सितंबर तक क्षेत्र में आयोजित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्योति रथ कलश यात्रा का संचालन होगा। प्रतिदिन शाम को दीप यज्ञ व सुबह यज्ञ भी इस यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम स्थल पर होगा। इस यात्रा का समापन बसंत पंचमी 2026 में होगा। पहले दिन रात्री विश्राम रामगढ़ में हुआ।


पेटलावद क्षेत्र में कब कहा पहुचेगी यात्रा-

मंगलवार: टेमरिया, करवड़, गंगाखेड़ी, घुघरी, माण्डन, मठमठ, सारँगी।


बुधवार: बरवेट, बावड़ी, डाबड़ी,मोहनपुरा, बोडायता।


गुरुवार: हमीरगढ़, देवली, पंचपीपलिया, बेकल्दा, बड़ा सलूनिया, जामली, रायपुरिया।


शुक्रवार: रामनगर, बनी, बोलासा, पीठड़ी, सेमरोड, गरवाखेड़ी, कुंभाखेड़ी, बिजोरी, झकनावदा।






إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)