भावांतर भुगतान योजना: सिंगल क्लिक के माध्यम उनके बैंक खातों में भुगतान किया -कैबिनेट मंत्री द्वारा किसानों को भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत प्रतीकात्मकता रूप से चेक वितरित किए

0




        झाबुआ। मनोज जानी
 कैबिनेट मंत्री  महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ के सभा कक्ष में गुरुवार जिला स्तरीय भावांतर योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भावांतर योजना अंतर्गत देवास जिले से प्रदेश के पात्र किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण किया गया।
     कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।  उप संचालक कृषि एवं कल्याण विकास विभाग श्री एन एस रावत द्वारा भावांतर भुगतान योजना के बारे में अवगत कराया गया व कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कैबिनेट मंत्री द्वारा किसानों को भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत प्रतीकात्मकता रूप से चेक वितरित किए।
       कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि भावान्तर भुगतान योजना जब हमने लागू करी थी तब कई तरह की भ्रांतिया थी उन चीजों को दूर करके आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भावान्तर की पहली किश्त किसानों के खाते में देने जा रहे है। जिले में पुरानी जो पद्धति‌याँ है वह सीखने को मिलती है।  
         पहले हम विभिन्न प्रकार के मोटे अनाज खाते थे आज वह विलुप्त होती जा रही है। जिसके चलते हम कई बिमारीयों से ग्रस्त हो जाती हैं। इसलिए हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना आवश्यक है। हमे पुरानी पद्धति को अपनाना है इसलिए भावांतर के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। 
         मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा खरीफ मौसम 2025 अंतर्गत भावांतर योजना में प्रदेश के 1.33 लाख किसानो के बैंक खातें में 233 करोड़ राशि अंतरण के साथ ही जिले में कुल 629 कृषकों को राशि रू. 7786329 सिंगल क्लिक के माध्यम उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाकर उन्हें समय सीमा में भावांतर राशि का भुगतान करते हुए योजना से लाभान्वित कराया गया।
        इस दौरान कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कहा गया कि इस योजना का उद्देश्य यही है कि आप लोग जो सोयाबीन की खेती करते हो, उसे जब बेचने जाते हो तो उसके भाव का जो अंतर है वह सीधे आपके खाते में आयेगा। जिले की अगर हम बात करे तो जिले में भावांतर भूगतान योजना अंतर्गत लगभग 10 हजार 472 कृषकों ने अपने पंजीयन कराया था। उसमें में अभी तक 629 विमानो ने विक्रय किया है। योजना अंतर्गत आज जिसकी राशि किसानों के खाते में जाएगी।
       इस दौरान अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, उप संचालक कृषि एवं कल्याण विकास विभाग एनएस रावत, जनप्रतिनिधि, बीएससी ऐग्रिकल्चर की छात्राएं व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)