पेटलावद। मनोज जानी
झाबुआ जिले के पेटलावद कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 200 रुपये नहीं मिलने पर एक युवक ने गुस्से में आकर अपने हाथ की नस काट ली। घटना के समय युवक के परिवार में एक मांगलिक आयोजन चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे राम मोहल्ला, पेटलावद में हुई।संजय पिता बद्री प्रजापत (उम्र 17 वर्ष) ने परिवार वालों से खर्च के लिए 200 रुपये की मांग की।परिवार द्वारा पैसे देने से मना करने पर, संजय ने कथित तौर पर गुस्से में आकर खुद को चोट पहुँचाई और अपने हाथ की नस काट ली।
घबराए परिजन आनन-फानन में युवक को सिविल अस्पताल ले गए।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें हॉस्पिटल से सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते होना प्रतीत हो रहा है।
युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

