सारंगी चौपाटी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत का भव्य स्वागत -चौपाटी पर स्थापित टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया

0

 



जयराज भट्ट। टुडे रिपोर्टर

सारंगी। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग के प्रभारी आदरणीय  रणवीर सिंह रावत  का सारंगी चौपाटी पर गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण एवं सारंगी मंडल के ऊर्जावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। कार्यकर्ताओं ने रावत  का पारंपरिक तरीके से सम्मान करते हुए उनका अभिनंदन किया।
रणवीर सिंह रावत ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़, जिला उपाध्यक्ष दुर्गादास मोटापाला, सारंगी सरपंच फुंदी बाई मेडा, अग्निनारायण सिंह, जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार, मंडल महामंत्री रामचंद्र भूरिया, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पारंगी, मंडल मंत्री निलेश पाटीदार, सोशल मीडिया प्रभारी जयराज भट्ट, दीपक पाटीदार, ईश्वर चारेल, राजकुमार पालीवाल, महेंद्र सिंह बाछीखेड़ा, प्रेमदास बैरागी, अर्जुन डामोर, जितेंद्र कटारा, जितेंद्र वर्मा, पत्रकार संजय उपाध्याय सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)