झाबुआ में शराब से भरा ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तारः गेहूं के भूसे की आड़ में छिपाकर इंदौर से गांधीनगर ले जाया जा रहा था

0

 

झाबुआ। मनोज जानी


झाबुआ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। इस ट्रक में शराब को गेहूं के भूसे की पैकिंग में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया है और मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।


टीआई आरसी भास्करे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर फूलमाल के समीप इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।


गेहूं के भूसे के बीच छिपाकर ले जा रहा था शराब-


ट्रक के ऊपर गेहूं का भूसा भरा हुआ था। जब पुलिस ने भूसे के कुछ कट्टों को हटाकर जांच की, तो अंदर शराब की पेटियां भरी मिलीं। पुलिस ने तत्काल ट्रक को जब्त कर झाबुआ कोतवाली ले आई।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अवैध शराब इंदौर से गांधीनगर की ओर ले जाई जा रही थी। टीआई आरसी भास्करे ने पुष्टि की है कि पुलिस टीम चालक से इस नेटवर्क और शराब की खेप के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)