सारंगी। जय राज भट्ट
सारंगी में बाछीखेड़ा फाटे के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद ईको कार में सवार सभी लोग वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। और आगे कार्यवाई जारी है।


