बंटी व्यास। शाजापुर
शाजापुर। एफ एल एन आधारित दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला डाइट शाजापुर में 4 एवं 5 जून को होना है, गुरुवार को प्रथम दिन उक्त कार्यशाला में जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा अवलोकन करते हुए उपस्थित सभी बीएसी सीएसी से कार्यशाला के संबंध में चर्चा की।
इस अवसर पर जनपद शिक्षा केन्द्र शाजापुर से बीएसी प्रमोद गुप्ता द्वारा बच्चों को खेल-खेल में रोचक गतिविधियों के माध्यम से शैक्षिक कविताओं के माध्यम से शिक्षण हेतु शैक्षिक कविता पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा किया गया। उक्त पत्रिका को शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए बीएसी प्रमोद गुप्ता द्वारा आनलाइन पीडीएफ के रूप में भेजा जाएगा। इसके साथ ही शालाओं के अवलोकन के दौरान भी बच्चों को इन शैक्षिक कविताओं के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों को करवाया जाएगा। उक्त नवाचारी प्रयास की जिला कलेक्टर मेम द्वारा प्रशंसा करते हुए इस पत्रिका को बच्चों के लिए उपयोग बताया गया।

