युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

0

 



बंटी व्यास। शाजापुर


शाजापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत संगठन नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं मेरा युवा भारत शाजापुर के जिला युवा अधिकारी श्री सागर वाधवानी के निर्देशन में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर दिनांक 03 जून 2026 को प्रातः 8ः15 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली को शाजापुर थाना कोतवाली प्रभारी श्री संतोष वाघेला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में लगभग 50 से 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ जीवनशैली का संदेश दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं ईंधन की बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश में पेट्रोल एवं ऊर्जा संसाधनों पर बढ़ते दबाव को कम करने में साइकिल एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी विकल्प है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा समाज में साइकिल उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने नियमित साइकिल चलाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ. माखनलाल धानुक, खेल प्रशिक्षक श्री मनोज आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग श्री बी.एल. गोयल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर के प्राचार्य श्री हेमेन्द्र यादव, एनसीसी सार्जेंट कनिका सोलंकी, सीएचएम जयेश प्रजापति, सीपीएल विनायक पाटीदार, शाजापुर थाना कोतवाली प्रभारी श्री संतोष वाघेला, श्री नंदकिशोर विश्वकर्मा, श्री अनिल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं युवा उपस्थित रहे।  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)