करवड़ के सुपरवाइजर दीपक बसेर को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

0



घुघरी। प्रवीण बसेर

 स्वतंत्रता दिवस समारोह में करवड़ सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सेक्टर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों को समय-सीमा में पूर्ण करने की उपलब्धि के चलते उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


मुख्य खंड एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एल. चौपड़ा ने कार्यक्रम में दीपक बसेर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपक बसेर के नेतृत्व में करवड़ सेक्टर स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।


कार्यक्रम में जिले भर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)