पेटलावद में एसडीओपी कार्यालय के नवीन भवन का हुआ शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और पुलिस अधीक्षक ने किया विधिवत प्रवेश

0

तन्मय चतुर्वेदी | पेटलावद 

​पेटलावद। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज पेटलावद में एसडीओपी कार्यालय के नवीन भवन का विधि-विधान से पूजन कर औपचारिक संचालन प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​मंच पर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, मंडल अध्यक्ष संजय कहार, सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पू गामड़, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रितिका पाटीदार, एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह मोहबिया विशेष रूप से मौजूद रहे।


कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता की सुविधाओं का निरंतर ध्यान रखती है और हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेटलावद को यह एक  सौगात मिली है, और यह भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं।

​मंत्री भूरिया ने कहा कि सरकार की यह लगातार कोशिश है कि जनता को चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, पुलिस और बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हरसंभव सुविधा एक ही स्थान पर और बेहतर तरीके से मुहैया कराई जाए। आज इसी कड़ी में इस अत्याधुनिक कार्यालय में प्रवेश किया गया है, ताकि अधिकारी और कर्मचारी जनता के बीच रहकर अच्छे से कार्य कर सकें। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि बदलते समय में साइबर फ्रॉड जैसी नई चुनौतियों से बचने के लिए सतर्क रहना होगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करना होगा। सुश्री भूरिया ने कहा  जिस प्रकार एसडीएम और तहसील कार्यालय अत्याधुनिक स्वरूप में विकसित किए गए हैं, उसी कड़ी में यह पुलिस कार्यालय भी पेटलावद क्षेत्र के पुलिस बल को एक बेहतरीन कार्य वातावरण प्रदान करेगा।


​पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने ​स्वागत भाषण देते हुए नवनिर्मित भवन की सुविधाओं और विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह सर्वसुविधायुक्त नया भवन लगभग 37.02 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। एसपी पाटीदार ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय के शुरू होने से पुलिसकर्मी अधिक ऊर्जा और दक्षता के साथ जनता की सेवा कर सकेंगे तथा इससे आमनागरिकों को भी पुलिस से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी।

​कार्यक्रम के दौरान परिसर में पौधारोपण भी किया गया। संचालन उपनिरीक्षक प्रकाश चौहान ने किया। आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह मोहबिया ने माना।

पेटलावद टीआई निर्भय सिंह भूरिया, रायपुरिया टीआई गीता जाटव,उपनिरीक्षक अनिता तोमर, करवड़ प्रभारी पृथ्वीपाल चूंडावत, सारँगी प्रभारी दीपक देवरे, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, बीएमओ डॉ. अंतिम सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनोखीलाल मेहता, पूर्व नप अध्यक्ष विनोद भंडारी, अनिल मुलेवा, 

पार्षद अनुपम भंडारी, मुकेश पडियार, मुकेश परमार, अशोक मेहता, गुड्डू भंडारी, सोनू विश्वकर्मा, प्रियांश भंडारी, सौरभ चतुर्वेदी, अभिभाषक रविराज पुरोहित, गौतम गहलोत, शुभम देवड़ा, भेरूलाल पाटीदार, जगदीश जाटव, जयराज भट्ट, दीपक निमजा सहित कई गणमान्य नागरिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)