माही धाम पर धार्मिक आयोजन की धूम, हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और महाप्रसाद का वितरण।

0

 



घुघरी। प्रवीण बसेर

 नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की आराधना के नौ दिवसीय पर्व पर माही नदी किनारे स्थित प्रसिद्ध माही धाम पर धार्मिक आयोजन की धूम रही।


माही धाम पर विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की गई। हवन के बाद माता के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा।


नवमी के अवसर पर मां अंबिका मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन कर भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। 


कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)