*फाइल फोटो*
मालवा लाइव। निर्मल व्यास
पेटलावद शनिवार को गुजरेगा आस्था के अग्नीपथ पर मन्नत धारियों का कारवां समीपस्थ ग्राम टेमरिया में होली के दूसरे दिन धुलेटी पर्व पर प्राचीन भोलेनाथ मंदिर पर चुल चलने की बरसों पुरानी परंपरा है यहा की चूल को क्षेत्र की सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है यहां युवा बच्चे और महिलाएं माता हिंगलाज और भोलेनाथ के जयकारों के साथ हाथ में आस्था का कलश लिए दहकते अंगारों पर से गुजरेंगे जिसके साक्षी हजारों लोग होंगे