पेटलावद. पुलिस ने मूखबीर की सूचना पर दिनेश पिता कानाजी हामड निवासी पेटलावद के खेत से 1 लाख रुपए की कीमत के 44 गांजे के पौधे जप्त किये। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने ग्राम झौसर के पास बईडिया वाले खेत में आल के बीच में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगा रखे है। दिनेश हामड अवैध रूप से गांजे का व्यवसाय एवं सप्लाई का काम करता है। उक्त सूचना पर थाना पेटलावद की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनेश हामड़ के बईडिया खेत पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो उक्त आल के खेत में गांजे के पौधें लगे हुए थे। दिनेश के आल के खेत से अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधों को उखाड़कर गिनती करने पर 44 पौधे पाये गये। जिनका तोल करने पर 9 किलो 400 ग्राम होना पाया गया। जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपी दिनेश को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। जिस पर थाना पेटलावद में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि लोकेन्द्र चौधरी, उनि रामेश्वर गामड, साबिर, अनिल,शंकर, शिवभानु, कलम चौहान, संजय का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।
गांजे की खेती करने वाले के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही
أبريل 25, 2022
0
TANMAY CHATURVEDI@PETLAWAD
Tags