मील का पत्थर साबित होगा लोक अधिकार केंद्र--एसडीएम प्रियांशी भंवर सोंड़वा मे लोक अधिकार केंद्र का हुआ शुभारंभ

0



रफीक कुरैशी/अलीराजपुर

अलीराजपुर | जिले के ग्राम सोंडवा के जनपद पंचायत परिषर मे शुक्रवार को महिलाओं के हक और अधिकार की पैरवी करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित संकुल संगठनों के माध्यम से लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ प्रियांशी भंवर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोंड़वा एवं मां शक्ति संकुल स्तरीय संगठन उमराली अध्यक्ष वर्दी पति छगना द्वारा   किया गया। केंद्र प्रारंभ करने के पूर्व ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन की बैठकों में केंद्र के उद्देश्य रणनीति एवं प्रक्रिया पर चर्चा की गई | पश्चात जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में केंद्र प्रारंभ करने हेतु तैयारी प्रारंभ की गई | जिसमें संकुल संगठन के पदाधिकारियों एवं समता सखीयो के माध्यम से समस्त विभागों को केंद्र संचालन के बारे में जानकारी संबंधी पत्र भिजवाए जाकर शुभारंभ कार्यक्रम हेतु आमंत्रित भी किया गया । केंद्र शुभारंभ के पश्चात संकुल संगठन के सभाकक्ष में उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी प्रियांशी भंवर ने आजीविका मिशन के प्रयासों की सराहना कर गठित महिलाओं की संस्थाओं को सशक्त करने की पहल को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी | उन्होंने लोक अधिकार केंद्र को महिलाओं समस्याओं को विभिन्न स्तरों तक पहुंचाकर उनके निराकरण की पहल का स्वागत किया | प्रियांशी भंवर ने आने वाले समय में इसे महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होना बताया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला शक्ति संकुल संगठन अध्यक्ष ने लोक अधिकार केंद्र प्रारंभ होने के पूर्व महिलाओं के हक अधिकार की पैरवी हेतु की गई पहल एवं निराकरण के बारे में जानकारी दी। उक्त बैठक मे सोंड़वा, छकतला, उमराली, मथवाड संकुल केंद्र, ग्राम संगठन एवं समूह की महिला पदाधिकारी भी मौजूद थे |


 बैठक मे प्रभारी जिला प्रबंधक विश्वजीत सिंह कुशवाह ने केंद्र संचालन हेतु हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया। कार्यक्रम में मिशन सहयोग दल के सर्वश्री मगन चौहान, मुकेश साल्वे, राजेश भाबर, कन्हैया सोलंकी, अर्पित कदम, पवन पचोरी, प्रहलाद नागर, अनारसिंह लोधी , रवेती बामनिया, उर्मिला चौहान,गुजी मोरी, रायता अजनार, सहयोगी संस्था आनंदी की ओर से प्रशिक्षक मंगू खराड़ी सहित सेकड़ो महिलाएं उपस्थित थी | कार्यक्रम का संचालन उमेश वाघेला  ने किया एवं आभार  राजेश भाबर ने माना |


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)