वर्तमान मे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया प्रारंभ की जाने से जिले के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया

0





मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वा.) जिला झाबुआ के निर्देशानुसार वर्तमान मे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया प्रारंभ की जाने से अत्याधिक मैन पावन (मतदान कर्मियों) की आवश्यकता होगी। अतः आयोग के निर्देशानुसार दोनों निकायों के निर्वाचन साथ संपन्न कराये जाने, निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नितांत आवश्यकता होने से जिले के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। जिले के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के पूर्व में स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जाते है। जिले में शनिवार/रविवार सहित अन्य सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी कार्यालय खुले रहेंगे तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य संपादित करेंगे। श्री सिद्धार्थ जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत झाबुआ एवं नोडल अधिकारी कार्मिक प्रबंधन को अत्यावश्यक कार्य होने की दशा में अधिकारियों/कर्मचारियों  के अवकाश स्वीकृत करने के लिए अधिकृत किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)