मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। रविवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पेटलावद अशोक सिंह चौहान द्वारा नगर का औचक निरीक्षण किया गया। स्वच्छता प्रभारी सुनील राठौड़ भी साथ रहे।
निरीक्षण के चलते वार्ड क्रमांक 11 में लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक की फिनिसिंग सही नहीं पाई जाने पर तत्काल मौके पर उक्त कार्य के ठेकेदार को बुलाया जाकर कार्य को सही से करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही वार्ड क्रमांक 11 मैं मछली मांस विक्रय किया जा रहा था। जिसे तत्काल हटाया जाकर स्टालर हाउस भेजा गया। भविष्य इस प्रकार कार्य यदि कोई व्यापारी करता है सख्त करवाई की जाएगी। इसके पश्चात स्टालर हाउस का निरीक्षण भी किया गया। यहां की व्यवस्थाओं के बारे में व्यापारियों से चर्चा की व अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए।
फ़ोटो।